साली का अपहरण कर जबरन मांग में भरा सिंदूर, फिर बनाया शारीरिक संबंध, अब भागा-भागा फिर रहा आरोपी जीजा

    साली का अपहरण कर जबरन मांग में भरा सिंदूर, फिर बनाया शारीरिक संबंध, अब भागा-भागा फिर रहा आरोपी जीजा

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): कहते हैं, साली आधी घरवाली होती है. लेकिन, जिले में रिश्ते में लगने वाले जीजा ने साली को पूरी तरह घरवाली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पहले मैट्रिक का फॉर्म भरने के बहाने उसे बुलाया. फिर उसे अगवा कर अपने साथ कांटी इलाके में ले गया. वहां जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली. कुछ दिन उसे अपने परिचित के कमरे पर रखा. उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. विरोध करने पर मारने-पीटने और हत्या करने की धमकी दी. फिर वहां से उसे लेकर एक होटल में चला गया. वहां भी उसके साथ सम्बंध बनाया. इसी बीच परिजन जब अपनी बेटी को खोजते हुए पुलिस के पास पहुंचे तो आरोपी जीजा को इसकी भनक लग गयी. वह किशोरी को छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने किशोरी को कांटी इलाके से बरामद कर लिया. आज उसका मेडिकल जांच कराने को सदर अस्पताल लाया गया. नाबालिग सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. उसने अपनी सहेली के पति सोनू पर आरोप लगाया है. पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.  

    मैट्रिक परीक्षा में हुई थी फेल

    जानकारी के अनुसार नाबालिग ने इस वर्ष मैट्रिक का परीक्षा दिया था. उसे मैथ सब्जेक्ट में क्रॉस लगा था. जिससे वह फेल हो गयी थी. उसकी सहेली के पति ने कहा कि सप्लीमेंट्री से पास कर जाओगी.  फॉर्म जब भरायेगा तुम्हें बता देंगे. 15 दिन पूर्व आरोपी ने उससे कहा कि फॉर्म भरा रहा है. तुम मुजफ्फरपुर आ जाओ. सभी कागजात लेकर वह शहर पहुंची. यहां से उसे लेकर वह चला गया और जबरन शादी कर सम्बन्ध बनाया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news