दिल्ली एयरपोर्ट पर बिजली के खंभे से टकराई स्पाइसजेट की फ्लाइट, बड़ा हादसा होते-होते बचा

    दिल्ली एयरपोर्ट पर बिजली के खंभे से टकराई स्पाइसजेट की फ्लाइट, बड़ा हादसा होते-होते बचा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यात्रियों को लेकर उड़ान भरने से पहले स्पाइसजेट की एक विमान खंभा से टकरा गई. यह घटना विमान के पुशबैक के दौरान हुई है. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त विमान पैसेंजर टर्मिनल से रनवे की ओर बढ़ रहा था. तभी फ्लाइट के विंग का एक हिस्सा पुशबैक होने के दौरान बिजली के एक खंभे से टकरा गया. इस टक्कर से बिजली के खंभे का आधा हिस्सा पूरी तरह झुक चुका है. साथ ही विमान के पंख को भी नुकसान पहुंचा है. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद विमान को बदल कर यात्रियों को दूसरी फ्लाइट शिफ्ट कर दिया गया है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

    किसी को नहीं हुआ कोई नुकसान 

    गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट संख्या 160 को दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना होना था. उन्होंने यह भी कहा कि पुशबैक के दौरान फ्लाइट का दाहिना पंख बिजली पोल के निकट संपर्क में आ गया. जिससे एलेराॅन को नुकसान पहुंचा. फ्लाइट को ऑपरेट करने के लिए एक रिप्लेसमेंट फ्लाइट की व्यवस्था भी की गई है.

    रिपोर्ट: किक्की सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news