क्या रूस-यूक्रेन युद्ध थम सकता है , पुतिन जो धीरे-धीरे शांत पड़ रहे हैं


मास्को- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है लेकिन इसकी तीव्रता थोड़ी कम हुई है.मंगलवार को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई है. रूस इस बात पर सहमत हुआ है कि वह कीव और खारकीव में हमला कम करेगा.
मिसाइल से हमला जारी
रूस और यूक्रेन के बीच 35 वें दिन भी युद्ध जारी है.इधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तेवर में थोड़ी नमी आई है.ऐसा माना जा रहा है कि अधिकांश यूरोपीय देशों की नाराजगी और रूस के अंदर ही पुतिन के विरोध के स्वर उभर रहे हैं.
पुतिन को किस बात का है खतरा
ऐसा माना जा रहा है कि पुतिन को खतरे का अहसास हो गया है. कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि पुतिन पर हमला हो सकता है. सूत्र यह भी बताते हैं व्लादीमीर पुतिन के कुछ हमशक्ल भी रूस में घूम रहे हैं. असली पुतिन कौन है, यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है.
इधर रूस का प्रयास है कि वह यूक्रेन को इतना कमजोर कर दे कि वह आगे नाटो से जुड़ने का सपना भी नहीं देख पाए. उसका विभाजन करना रूस का मकसद है.
यूक्रेन के मिकोलेव में रोशनी मिसाइल से हमला किया है. कई लोगों के मारे जाने की खबर है. इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता के आसार नजर आ रहे हैं. विश्व समुदाय को यह उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा.
4+