वीरपुर SSB कैंप में बड़ा हादसा, करंट लगने से तीन जवानों की मौत

    वीरपुर SSB कैंप में बड़ा हादसा,  करंट लगने से तीन जवानों की मौत

    बिहार(BIHAR) के सुपौल में SSB 45 वीं बटालियन के तीन जवान की करंट लगने से मौत हुई है.वहीं 9 जवान घायल हो गए हैं.वीरपुर के SSB कैंप में सभी जवानों को करंट लगा है.सभी घायल जवानों का इलाज वीरपुर अस्पताल में चल रहा है. 4 घायल जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है.बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर किया गया है.शुक्रवार की सुबह सुपौल के वीरपुर स्थित सशस्त्र सीमा बल के 45 वीं बटालियन के कैंप में ट्रेनी जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था.हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से तीनों जवानों की मौत हो गयी.जानकारी के मुताबिक सशस्त्र सीमा  बल की ओर से बिजली विभाग को ट्रेनिंग वाले मैदान से हाई वोल्टेज तार और पोल को हटाने के लिए कई बार पत्र लिखा गया था. लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग के द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया.जिसके कारण ये  हादसा हुआ है.

    रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news