दरगाह रोड में नमामि गंगे के द्वारा सड़क खोदे जाने का विरोध, प्रदर्शन, नारेबाजी

    दरगाह रोड में नमामि गंगे के द्वारा सड़क खोदे जाने का विरोध, प्रदर्शन, नारेबाजी

    पटना (PATNA) - सुलतानगंज थाना के दरगाह रोड में नमामि गंगे के द्वारा सड़क खोदे जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकार प्रशासन नमामि गंगे के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया.

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार इस क्षेत्र में घटनाएं घट रही है, वाहनें पलट रही हैं. इसके साथ ही उन्होनें बताया कि यहां गैस के गोदाम भी स्थित हैं. कहीं संजोग वश अगर गैस से भरी गाड़ी पलट गई तो यहां 50000 लोगों की आबादी प्रभावित होगी. गड्ढे नुमा सड़क से ही अशोक राजपथ गांधी मैदान होते हुए गायघाट पटना सिटी निकलने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही दरगाह रोड में नमामि गंगे के द्वारा गड्ढे खोद देने के बाद स्थिति भयावह हो गई है. उनका कहना है कि प्रशासन और सरकार बड़ी घटना के इंतजार में बैठी है, जब यहां कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तभी सरकार प्रशासन की नींद टूटेगी.

     नमामि गंगे के अधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि f.i.r. कर दिया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों ने आगाह किया है कि अगर सरकार और प्रशासन के द्वारा इसमें सुधार नहीं किया गया तो इसे जन आंदोलन का रूप भी दिया जाएगा. इसके बाद सड़क को भी ठप कर दिया जाएगा. इसके साथ ही आवागमन बंद कर दिया जाएगा क्योंकि बिजली के खंभे भी ट्रक बस पलटने से टूट गए हैं. ये भी एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news