अब whatsapp में message भेजने के बाद भी कर सकते हैं एडिट, व्हाट्सप्प कर रहा टेस्टिंग  

    अब whatsapp में message भेजने के बाद भी कर सकते हैं एडिट, व्हाट्सप्प कर रहा टेस्टिंग  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): whatsapp अपने प्लेटफॉर्म के लिए नए-नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. अब whatsapp एक ऐसा ही फीचर को टेस्ट कर रहा है जो यूजर के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है. यह फीचर है edit. दरअसल, whatsapp टेक्स्ट एडिट के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस एडिट फीचर के जरिए अगर किसी यूजर से mistype होकर कुछ टेक्स्ट सेन्ड होता है तो यूजर ईसे एडिट कर ठीक कर सकता है. इससे यूजर को काफी फायदा होने की उम्मीद है. इस फीचर में हालांकि, ये अभी कन्फर्म नहीं है कि कितनी बार किसी मैसेज को एडिट किया जा सकता है या फिर कितने समय तक इसे एडिट किया जा सकता है.  

    2017 में भी व्हाट्सप्प ने की थी इस फीचर की टेस्टिंग

    हालांकि, बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब व्हाट्सप्प एडिट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. 2017 में भी व्हाट्सप्प इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था, मगर, बाद में इसे लॉन्च नहीं किया गया था. इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए चल रही है. जल्द ही ios और डेस्कटॉप यूजर के लिए भी ये फीचर लाया जाएगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news