Celebrity New Year Celeration : जानिए माही से लेकर मेसी तक किसने कहां मनाया नए साल का जश्न, देखें तस्वीरें

    Celebrity New Year Celeration : जानिए माही से लेकर मेसी तक किसने कहां मनाया नए साल का जश्न, देखें तस्वीरें

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): 2023 का आगाज हो चुका है. सभी लोग नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए 31 की रात से ही तैयार रहते हैं. इस नए साल को सेलिब्रेट करने से आपके चहेते स्टारिस भी पीछे नमहीं रहते हैं. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में नए साल की जश्न मनाई जाती है. वहीं, इस सेलिब्रेशन में क्रिकेट से लेकर फूटबॉल तक के स्टार्स भी पीछे नहीं रहते हैं. हम आपको बतायेंगे की आपके चहेते क्रिकेटर धोनी से लेकर रोहित तक ने कहां नए साल जश्न मनाया. वहीं, इस रेस में मेसी भी पीछे नहीं हैं.  

    महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni)

    भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक और रांची के राजकुमार माही भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ नए साल को एंजॉय कर रहे हैं. बता दें कि इस साल के आगाज का जश्न माही ने पूरे परिवार के साथ दुबई में मनाया. जश्न की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है. धोनी परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं.

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी नए साल को परिवार के साथ ही एंजॉय कर रहे हैं. बता दें कि रोहित शर्मा जश्न मनाने के लिए मालदीव पहुंचे हुए हैं. रोहित के जश्न की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. बता दें कि रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज  से आराम दिया गया है. वहीं, जगह हार्दिक को टीम की कमान दी गई है.

    लियोनेल मेसी (Lionel Messi)

    हाल ही में फीफा विश्व कप जीतने वाले कप्तान लियोनेल मेसी का भी नए साल का जश्न खास रहा. उन्होंने अर्जेंटीना में ही परिवार के साथ जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरे भी शेयर की. इनके अलावा भी कई स्टार्स ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया. ‘द न्यूज पोस्ट’ की टीम पूरे भारत वासियों को नए साल की बधाई देती है. नया साल आप सभी के लिए खूब सारी खुशियां मिले.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news