झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर  

    झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर  

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- झारखंड मशहूर हॉकी कोच रही प्रतिमा बरवा का निधन हो गया. उनका बीते दिन पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम कोशिशों के बावजूद जिंदगी की जंग में प्रतिमा बरवा हार गयी. उनके असमय मौत से राज्य के खेल जगत में गहरा शोक व्याप्त है

    कई महिला प्लेयर्स ने लिया प्रशिक्षण

    प्रतिमा बरवा खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच थीं. हॉकी की कई नई प्रतिभा को उभारने में उन्होंने अपना भरपूर योगदान दिया.  झारखंड की महिला हॉकी को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके प्रशिक्षण में कई प्रतिभाशाली प्लेयर्स ने इंटरनेशनल लेवल तक ऊंचाईयों को छुआ. कोच प्रतिमा बरवा के मार्गदर्शन में ही झारखंड के कई महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी. उनकी निगेहबानी में ही अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी खिलाड़ियों ने देश का तो नाम रौशन किया ही. इसके साथ ही झारखंड का नाम भी रोशन किया है. बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप भी छोड़ी है.

    खेल जगत में शोक की लहर

    कोच प्रतिमा के निधन की खबर मिलते ही खेल जगत में एक खामोशी पसर गई औऱ सभी ने उनके लिए गहरा शोक जताया. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है. खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और खेलप्रेमियों ने उन्हें 'मां समान मार्गदर्शक' बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. खेल विभाग और झारखंड हॉकी संघ की ओर से भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें झारखंड हॉकी की नींव और संघर्ष की मिसाल बताया गया है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news