OMG! रेल अधिकारी बहुप्रचारित वंदे भारत में घुसे तो मिले बिना टिकट यात्री, पैंट्री कार में क्या मिली गड़बड़ी, पढ़िए

    OMG! रेल अधिकारी बहुप्रचारित वंदे भारत में घुसे तो मिले बिना टिकट यात्री, पैंट्री कार में क्या मिली गड़बड़ी, पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD): बहुत ताम -झाम  के साथ देश के विभिन्न रेल रूटों पर वंदे भारत ट्रेन  चलाई गई है. अभी भी कई ट्रेनों को चलाने की योजना है.  लेकिन यह ट्रेन भी धीरे-धीरे अव्यवस्थाओं के मकड़जाल में फंसती  जा रही है.  ट्रेन के पैंट्री कार  में गड़बड़ियां पाई जा रही है.  यहां तक कि  बिना टिकट यात्रा करते भी लोग पकड़े जा रहे ही.  इस आधुनिक सुविधा वाली ट्रेन में अगर गड़बड़ियों का सिलसिला शुरू हो गया है, तो यह रेल अधिकारियों के लिए भी खतरे के संकेत हो सकते है.  यह  ट्रेन भाड़े को लेकर पहले से ही चर्चा में है. 

     फिर भी लोग सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा कर रहे हैं और इस ट्रेन को चलाने के निर्णय की सराहना  भी कर रहे है.  लेकिन पेंट्री  कार में गड़बड़ी  और बिना टिकट यात्रा के मामले अगर सामने आ रहे हैं, तो यह चौंकानेवाली बात हो सकती है.  सूत्रों के अनुसार धनबाद- कोडरमा रेल खंड के बीच शुक्रवार को  गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा-गया वन्दे भारत एक्सप्रेस के पैंट्री कार एवं गाड़ी संख्या 22304 गया- हावड़ा वन्दे भारत एक्सप्रेस में औचक टिकट चेकिंग किया गया. 

    गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा-गया वन्दे भारत एक्सप्रेस के पैंट्री कार में अनियमित्ता पाए जाने के कारण  7580 रूपए का एवं गाड़ी संख्या 22304 गया- हावड़ा वन्दे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट / अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 01 यात्री से 1445 रूपए जुर्माने के रूप में राशि वसूली गई. उल्लेखनीय है कि   जनवरी 2025 तक, सेवा में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 66 हो गई है, जिनमें सोलह कोच वाली 15 ट्रेनें, बीस कोच वाली 8 ट्रेनें और आठ कोच वाली 43 ट्रेनें शामिल है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news