JCA Election 2025 : अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, सौरभ तिवारी सचिव, शहबाज नदीम को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

    JCA Election 2025 : अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, सौरभ तिवारी सचिव, शहबाज नदीम को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

    रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनाव में इस बार कई चर्चित चेहरे विजयी रहे. अजय नाथ शाहदेव ने 420 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एस.के. बेहरा को 213 मत मिले.

    पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ तिवारी बने सचिव 

    सौरभ तिवारी ने 438 वोटों के साथ सचिव पद अपने नाम किया, वहीं एस.बी. सिंह 194 वोटों पर सिमट गए. उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडे ने 381 वोटों से जीत हासिल की, जबकि नंदू पटेल को 235 मत मिले.

    संयुक्त सचिव पद पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शहबाज नदीम ने 409 वोट हासिल कर रज्जू शर्मा (199 वोट) को हराया. कोषाध्यक्ष बने अमिताभ घोष, जिन्होंने 402 मतों से सौम्य सेन को मात दी.

    प्रबंधन समिति के लिए ये रहे विजयी 

    प्रबंधन समिति के लिए चुने गए पांच सदस्य हैं: संजय जैन (440), रमेश कुमार (397), रत्नेश कुमार सिंह (388), मिहिर प्रीतेश टोपनो (381) और मोहम्मद परवेज खान (364)

    जिलों से ये सभी विजयी हुए हैं 

    संबद्ध जिला संघ से राघवेंद्र नारायण सिंह, बीरेन्द्र कुमार पाठक, उत्तम कुमार बिस्वास और श्रीराम पुरी विजयी हुए। स्कूल/क्लब प्रतिनिधि के रूप में डी. उमा महेश्वर राव को चुना गया। हालाकि JSCA प्रबंधन के तरफ से अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है .

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news