Weather Alert: झारखंड में 24 मई तक होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी

    Weather Alert: झारखंड में 24 मई तक होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):रविवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वही आज यानि सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी पूरे झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो वज्रपात भी हो सकता है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.लोगों को ख़ासतौर पर वज्रपात के समय घर से बाहर निकलने से मना किया गया है.

    इन जिलों को छोड़कर पूरे झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं

    मौसम विभाग की माने तो आज यानि 19 मई को कोल्हान प्रमंडल के जिलों को छोड़कर पुरे झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी.वहीं झमाझम बारिश की भी संभावना जतायी गयी है.वहीं वज्रपात से सावधान रहने क्या निर्देश दिया गया है.IMD का पूर्वानुमान है कि 24 मई तक झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा.

    पढें कोल्हान कैसा रहेगा कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

     पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है लेकिन दोपहर के बाद यहां मौसम बदलेगा और गरज के साथ बारिश होगी.जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले तीन दिनों तक झारखंड का मौसम ठंडा ठंडा कूल कूल रहने वाला है, क्योंकि 24 मई तक झारखंड में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को तपती और चुभती गर्मी से राहत मिलेगी.राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में इन दिनों मौसम सुहाना रहेगा., इसके बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है.

    अगले 3 दिनों में 4 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है, यानि पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में कोई भी उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3  दिनों में झारखंड के तापमान में और 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.एक तरफ जहां लोगों को चिलचिलाती धूप से रात मिलेगी, तो वहीं लोगों को गर्मी भी अब नहीं सताएगी.यानी अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड के लोगों पर मौसम पूरी तरह से मेहरबान रहेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news