IND VS SL T-20 : श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम, जानिए संभावित प्लेइंग-11

    IND VS SL T-20 : श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम, जानिए संभावित प्लेइंग-11

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): साल 2023 का पहला मुकाबला खेलने के लिए भारतीय टीम आज शाम सात बजे मैदान में उतरेगी. यह मैच कई मायने में अहम होने वाला है क्योंकि इस सीरीज के लिए सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दी गई है. ऐसे में टीम की कमान हार्दिक पांड्या को दी गई है. वहीं, सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है. यह टीम को फैंस विश्व कप की तैयारी बता रहे हैं.

    ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ पर होंगी सबकी निगाहें

    बता दें कि टी-20 सीरीज में सबकी निगाहें ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ पर होंगी. ईशान किशन ने पिछले ही सीरीज में दोहरा शतक लगाया है और पूरी तरह से फार्म में हैं. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ से भी फैंस को काफी उम्मीदें होंगी. खुद गायकवाड़ चाहते होंगे की सीरीज की शुरूआत वो अच्छे फार्म से करें. ताकि ये फार्म आने वाले सीरीज में उनको फायदा पहुंचा सके.

    भारतीय टीम संभावित-11    

    ईशान किशन (WK), रुतुराज गायकवाड़ / शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (C), वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

    दोनों टीमों की पूरी स्कॉड

    श्रीलंका की टीम : पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा, अविष्का फर्नांडो, एशेन बंडारा, प्रमोद मदुशन, दुनिथ वेल्लालेज, नुवान तुषारा, कसुन राजिथा, सदीरा समरविक्रमा

    भारत की टीम : इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (डब्ल्यू), हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार, शुभमन गिल, शिवम मावी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news