दिल्ली अंजलि सिंह हत्या : केस पर लगातार हो रहे नए खुलासे, दोनों लड़कियों में हुआ था झगड़ा, CCTV से हुआ खुलासा

    दिल्ली अंजलि सिंह हत्या : केस पर लगातार हो रहे नए खुलासे, दोनों लड़कियों में हुआ था झगड़ा, CCTV से हुआ खुलासा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश 31 दिसंबर की रात नए साल की जश्न में डूबा हुआ था. इसी दौरान देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जिसकी गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी हुई है. बता दें कि घटना 31 दिसंबर के रात की है, जब स्कूटी से जाती अंजलि सिंह का कार से एक्सीडेंट हो गया और युवती कार में फंस गई. वहीं, कार में फंसी युवती लगभग 12 किलोमीटर तक घिसटती चली गई. उसके बाद कार सवार लोग शव को वहीं छोड़कर भाग गए. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, उस दौरान युवती के शरीर में एक भी कपड़ा नहीं था. वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो युवती की स्थिति ऐसी थी कि जिसे देख दिल दहल जाए. हालांकि, पुलिस ने कार सवार सभी 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

    दोनों लड़कियों में हुआ था झगड़ा

    बता दें कि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि स्कूटी में दो लड़कियां सवार थी. उससे पहले दोनों का होटल के बाहर झगड़ा भी हुआ था. जिसके बाद दोनों निकल गए. पहले कुछ दूर तक स्कूटी अंजलि की दोस्त चला रही थी. वहीं, कुछ दूर के बाद अंजलि स्कूटी चलाने लगी. इसके थोड़ी देर बाद उसकी स्कूटी आरोपियों की कार से टकरा गई. वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि एक्सीडेंट के दौरान दूसरी लड़की को थोड़ी चोट आई और वह अपने घर चली गई. लेकिन अंजली का पैर गाड़ी के एक्सेल में फंस गया, जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को 12 किमी तक घसीटते रहे.

    होटल मैनेजर ने दी ये जानकारी

    बता दें कि जिस होटल में अंजलि और उसकी दोस्त लड़ाई कर रही थी. उस होटल के मैनेजर ने बताया कि दोनों होटल के अंदर भी लड़ रही थी, जिसके बाद उन्हें बाहर भेज दिया गया. वहीं, दोनों बाहर जाने के बाद भी लड़ाई करने लगे, उस दौरान ही उन्हें बाहर के लोगों ने मना किया. जिसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठी और चली गई.

    दिल्ली पुलिस से गृह मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

    यह मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है. जिसके बाद गृह मंत्रालय एक्शन में आई है. मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. पुलिस को मंत्रालय को डिटेल रिपोर्ट देने को कहा गया है.     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news