झारखंड के गौतम सिंह बने थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव

    झारखंड के गौतम सिंह बने थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव

    रांची (RANCHI):  झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के उपाध्यक्ष और पूर्व अंतरराष्ट्रीय थ्रोबॉल खिलाड़ी गौतम सिंह को भारतीय थ्रोबॉल महासंघ का महासचिव चुना गया है. यह घोषणा 30 मार्च 2025 को भिलाई के कीरत रिसॉर्ट में आयोजित महासंघ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में की गई. इस अवसर पर पूर्व महासचिव रमन सहनी को भी निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. गौतम सिंह के महासचिव बनने से झारखंड के थ्रोबॉल खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है.

    गौतम सिंह ने राज्य स्तरीय खिलाड़ी के रूप में अपनी खेल यात्रा शुरू की और अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. वे झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के आधिकारिक सचिव भी रहे और अब देश की थ्रोबॉल की राष्ट्रीय संस्था में महासचिव के पद पर कार्य करेंगे. इस पद तक पहुंचने के सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन खेल के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और संघर्ष ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया.

    थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव चुने जाने के बाद गौतम सिंह ने रांची पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव चुने जाना मेरे लिए बहुत ही गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है. यह सिर्फ एक पद नहीं बल्कि खेल और खिलाड़ियों की प्रगति के लिए काम करने का एक बड़ा अवसर है. मैं अपने अनुभव और मेहनत से थ्रोबॉल खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा. मैं अपनी इस उपलब्धि को अपने थ्रोबॉल खेल के संरक्षक सह वर्तमान अध्यक्ष श्री रमन सहनी, झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता, प्रशिक्षकों, सह खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और झारखंड के खेल प्रेमियों को समर्पित करता हूं, जिनका सहयोग और समर्थन हमेशा मेरे साथ रहा है.

    इस उपलब्धि पर झारखंड के कई खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने गौतम सिंह को बधाई दी, इनमें प्रमुख थे डॉ. राजेश गुप्ता, भरत कांशी, जमील अंसारी, सुनील चक्रवर्ती, आलोक दुबे, विजेता वर्मा, वेदांत कौस्तव, शंकर दुबे, शिव शंकर पांडे, नगीना कुमार, सोनू सिंह, देवव्रत कुमार, मनीष शाहदेव, कीर्ति कुमार, गौरव सिंह, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, राकेश कुमार, विवेक कुमार, विश्वजीत कुमार, रानी ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक झा, सुकांत कुंडू, सुनीता महतो, रणधीर. ज्वाला, अमित कुमार, अरुणा यादव, रवि सिंह, अवधेश ठाकुर, अन्नू यादव, सरस्वती, जेबा, तमन्ना, शायरा, अंशुमान और अजीत जयसवाल.

    यह झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और पूरे खेल समुदाय को उम्मीद है कि गौतम सिंह के नेतृत्व में थ्रोबॉल खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news