ईशान किशन के डबल धमाके के बाद परिवार में जश्न, जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक

    ईशान किशन के डबल धमाके के बाद परिवार में जश्न, जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक

    पटना(PATNA): बिहार के लाल ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में शानदार दोहरा शतक लगाया है. ईशान किशन ने 131 बॉल में शानदार 210 रन बनाए. ईशान की इस शानदार पारी के बाद पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है. पूरे भारत  के साथ-साथ ईशान किशन के घर में भी जश्न जैसा ही माहौल था. बता दें कि ईशान के माता-पिता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई. किशन के परिवार का खुशियां मनाने का वीडियो भी सामने आया है. ईशान की मां ने कहा कि मैं अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी खुश हूं और मैं उसके कॉल का इंतजार कर रही हूं.

    आपको बता दें ईशान किशन ने आज के मैच में कुल 24 चौके और 10 छक्के मारे हैं. उन्होंने विराट कोहली के साथ लंबी पार्टनरशिप की. उनके हर चौके और छक्के पर कोहली उनका मनोबल बढ़ा रहे थे, जब उन्होंने डबल सेंचुरी मारी तो विराट कोहली ख़ुशी से डांस करने लगे, लेकिन अब किशन के माता-पिता का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रह गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news