सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता : झारखंड टीम पहुंची भोपाल, पुडुचेरी के खिलाफ होगा पहला मैच

    सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता : झारखंड टीम पहुंची भोपाल, पुडुचेरी के खिलाफ होगा पहला मैच

    सिमडेगा (SIMDEGA) : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 06 से 17 मई तक तक 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन हो रहा है. इसमें भाग लेने के लिए  कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की की अगुवाई में 18 खिलाड़ियों की झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम बीती रात को ही भोपाल पहुंच चुकी है. झारखंड के कुछ खिलाड़ी 2 मई को रांची से भोपाल के लिए रवाना हुए थे जबकि कुछ खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स से सीधे भोपाल पहुंचे. हॉकी झारखंड का पहला मैच 7 मई को हॉकी ली पुडुचेरी के साथ तथा दूसरा मैच 9 मई को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ हैं.

    झारखंड की टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज शामिल हैं.

    रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news