IND vs SA : भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे ढेर हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज, पहली पारी 197 रनों पर सिमटी

    IND vs SA : भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे ढेर हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज, पहली पारी 197 रनों पर सिमटी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी मात्र 197 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से मोहम्मद शामी ने 5 विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा टेंबा बाउम ने 52 रन बनाए.

    पांचवे विकेट के लिए टेंबा बाउमा और कप्तान क्विंटन डिकॉक  के बीच सबसे ज्यादा 70 रनों की साझेदारी हुई. क्विंटन डिकॉक ने 34 रन बनाए. इन दोनों के अलावा दक्षिण अफ्रीका से कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 197 रनों पर ऑल आउट हो गई. तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटका भी दे दिया है. दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन हो चुके हैं. मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. केएल राहुल 5 और शार्दूल ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news