Gandey By Election: "भाजपा के घमंड पर जनता का हथौड़ा” मंत्री आलमगीर का दावा हेमंत की बेगुनाही पर लगेगी मुहर

    Gandey By Election: "भाजपा के घमंड पर जनता का हथौड़ा” मंत्री आलमगीर का दावा हेमंत की बेगुनाही पर लगेगी मुहर

    Ranchi-कल्पना सोरेन के द्वारा गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन के साथ ही इंडिया गठबंधन की ओर से जीत की हुंकार भरी जाने लगी है. जीत को महज औपचारिकता बताते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने दावा किया है कि गांडेय की जनता इस बार भाजपा के घमंड पर हथौड़ा चलाने वाली है. भजापा का सारा गुरुर गांडेय में जमींदोज होने वाला है. गांडेय की जनता सिर्फ कल्पना सोरेन की जीत को ही सुनिश्चित नहीं करेगी, बल्कि पूर्व सीएम हेमंत की बेगुनाही पर अपनी मुहर भी लगायेगी.

    भाजपा के हर पाप का बदला लेगी आदिवासी-मूलवासी समाज

    आलमगीर आलम ने दावा किया कि 2019 के बाद जैसे ही पूर्व सीएम हेमंत को गद्दी मिली. आदिवासी-मूलवासियों की एक-एक समस्या का समधान खोजा जाने लगा. जब करोना के कारण पूरे देश में सब कुछ ठप्प पड़ा था. तब भी हेमंत सोरेन ने अपना हौसला नहीं खोया. सीमित संसाधनों के बल पर भी राज्य को बेहतरी का एक रास्ता दिखलाया. सर्व जन पेंशन और अबूआ आवास योजना इसी की एक कड़ी थी. पहली बार आदिवासी-मूलवासियों छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों में नामांकन करवाया गया. सरना धर्म कोड से लेकर 1932 के खतियान पर फैसला लिया गया. लेकिन आदिवासी-मूलवासियों के लिए ये कार्य भाजपा को हजम नहीं हुआ और साजिशों का महाजाल बुनकर कालकोठरी में कैद कर दिया गया. गांडेय की जनता भाजपा के पाप का हिसाब लेगी. हेमंत सोरेन की बेगुनाही पर अपनी मुहर लगायेगी.

    अबकी बार चार सौ पार पर कांग्रेस का तंज

    भाजपा के ‘अबकी बार चार सौ पार’ पर तंज आलमगीर आलन ने कहा कि 2019 के विधान सभा में भी भाजपा 65 पार का नारा लगा रही थी, लेकिन परिणाम क्या आया, 65 की बात करने वाली भाजपा को जनता ने 25 पर बिठा दिया, इस बार भी वही कहानी दुहरायी जाने वाली है. यहां याद रहे कि कल्पना सोरेन ने आज ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, और आज ही गिरिडीह में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया गया है, दावा किया जाता है कि इस रैली में करीबन दो लाख समर्थकों की भीड़ जुटेगी.

    पूर्व विधायक सरफराज अहमद का दावा

    गांडेय विधान सभा से पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने दावा किया है कि उनके जैसे एक सामान्य चेहरे को राज्यसभा भेज कर झामुमो मोर्चे ने यह साबित कर दिया है कि अल्पसंख्यक समाज का सियासी-सामाजिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना झामुमो की प्राथमिकता है. जिस प्रकार झामुमो ने एक अल्पसंख्यक चेहरे को राज्य सभा में भेजने का कार्य किया है, अब अल्पसंख्यक समाज भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए रिकार्ड मतों के साथ कल्पना सोरेन को विधान सभा में पहुंचाने का कार्य करेगा.

    संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो

    अपने सोशल मीडिया साइट पर कल्पना सोरने लिखती है कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो, झारखण्डवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी द्वारा मुझे गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है. उपचुनाव हेतु झामुमो के तीर-कमान की शक्ति के साथ कल नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व आज आदरणीय बाबा, मां और दीदी का आशीर्वाद लिया. झारखण्डी अस्मिता की रक्षा करने वाले सच्चे सिपाही हेमन्त जी की जीवन संगिनी, मैं, कल्पना मुर्मू सोरेन, झामुमो की सिपाही के रूप में झारखण्ड और गांडेय विधानसभा की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करती रहूंगी। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले वक्त में गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदली जाएगी.

    आप इसे भी पढ़ सकते हैं 

    Gandey By Election: नामांकन के बाद कल्पना सोरेन का शक्ति प्रदर्शन, दो लाख समर्थकों के जुटने का दावा

    अभी जेल में ही गुजरेगी आईएस पूजा सिंघल की रात, सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम झटका, जमानत से इंकार

    देश को पहला दलित पीएम! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

    LS 2024 Koderma: जयप्रकाश वर्मा के दौरे तेज! संकट में लाल झंडा या मुश्किल में अन्नपूर्णा

    Election 2024 : हजारीबाग में कुड़मी-कुशवाहा किसके साथ! भाजपा पर संकट या जेपी पटेल के अरमानों पर पानी

    झारखंड की इन छह सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, भाजपा का संकट खत्म या कहानी अभी बाकी है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news