बाढ़ के भाजपा विधायक ने जनता पर छोड़ा चुनाव लड़ने का फैसला, अंदरूनी विरोध है नाराजगी की वजह

    बाढ़ के भाजपा विधायक ने जनता पर छोड़ा चुनाव लड़ने का फैसला, अंदरूनी विरोध है नाराजगी की वजह

    बाढ़(BARH):बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर बाढ़ की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. वे आज अपने समर्थकों के साथ डाकबंगला परिसर में बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे. उन्होंने कहा कि अब बाढ़ की जनता तय करेगी कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं. वे हाल में एनडीए के संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर गाली गलौज से काफी दुखी थे. क्षत्रिय समाज की सुरक्षित सीट होने के कारण बाढ़ से एनडीए के कई टिकट के दावेदार मैदान में जोर आजमाइश कर रहे है. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के भीतर से ही चुनौती मिल रही है. संभावित प्रत्याशियों के समर्थक ही उनके खिलाफ अपशब्द का प्रयोग कर रहे है.बाढ़ में अब उनके समर्थन में कई लोग उतर आए है और ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को फिर से चुनाव लड़ने के लिए मनाने के लिए एकजुट हुए है.

    अधिक उम्र और स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अब दूसरों को भी मौका

    वहीं बाढ़ से भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉ प्रियरंजन का कहना है कि उन्हें पार्टी पर भरोसा रखना चाहिए.अधिक उम्र और स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अब दूसरों को भी मौका देना चाहिए. पार्टी पर दबाव बनाकर टिकट हासिल नहीं किया जा सकता है. वे लगातार बाढ़ से चार बार विधायक रह चुके है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news