बिहार! आ रहा हूँ मैं…" चिराग पासवान के वीडियो से बढ़ी सियासी हलचल, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संकेत

    बिहार! आ रहा हूँ मैं…" चिराग पासवान के वीडियो से बढ़ी सियासी हलचल, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संकेत

    पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को लेकर एक नया वीडियो जारी कर सियासी तापमान बढ़ा दिया है. वीडियो की शुरुआत दमदार शब्दों से होती है."बिहार! आ रहा हूँ मैं…"जो सीधे तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनके इरादों की ओर इशारा करता है.

    पढ़े क्या है इस विडियो में

    वीडियो में चिराग को बिहार के विभिन्न हिस्सों, जनता से संवाद, जनसभाओं और युवाओं के बीच दिखाया गया है. बैकग्राउंड में चल रहे भाषणों और स्लोगनों में "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विज़न को दोहराया गया है, जो उनकी राजनीतिक रणनीति का मुख्य हिस्सा है.इस वीडियो के जारी होते ही चर्चा तेज हो गई है कि चिराग पासवान सीधे विधानसभा चुनाव लड़ सकते है.पहले से ही शेखपुरा या किसी सामान्य सीट से उनके मैदान में उतरने की अटकलें लग रही थी. अब इस वीडियो ने उस अटकल को और मज़बूती दे दी है.

    चिराग के लिए माहौल बनाने की कोशिश

    वीडियो के ज़रिए एलजेपी (रामविलास) न सिर्फ अपने नेता की जनता के साथ जुड़ाव दिखा रही है, बल्कि यह एक मनोवैज्ञानिक संदेश भी है कि पार्टी अब सिर्फ केंद्र नहीं, राज्य की सत्ता में भी भागीदारी की तैयारी में है.पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो सिर्फ शुरुआत है.जल्द ही चिराग राजनीतिक यात्राएं, जनसभाएं और रैलियों की शृंखला शुरू करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news