पिछले कई दिनों से कमरे में सड़ रही थी महिला सिपाही की लाश, किसी को नहीं थी भनक, पता चलते ही मचा हड़कंप

    पिछले कई दिनों से कमरे में सड़ रही थी महिला सिपाही की लाश, किसी को नहीं थी भनक, पता चलते ही मचा हड़कंप

    पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह एक संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया. ये मौत कोई सामान्य मौत नहीं थी, बल्कि बीएमपी-7 (बिहार मिलिट्री पुलिस) में तैनात महिला सिपाही सुनीता कुमारी का शव बरामद हुआ है.शव कमरे में ना जाने कितने दिन से सड़ रही थी, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं थी.

    शव मिलने से मच गया हड़कंप

    आपको बताये कि ये पूरा मामला यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पार्क रोड (गोलघर के पास) का है.मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस देर रात मौके पर पहुंच गई और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी गई. एफएसएल (Forensic Science Lab) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो हर एंगल से जांच में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news