तेजप्रताप के लिए सौ खून माफ...राजद का तेज प्रताप मोह आया सामने, विधायक अनिरुद्ध यादव ने कह दी ये बात 

    तेजप्रताप के लिए सौ खून माफ...राजद का तेज प्रताप मोह आया सामने, विधायक अनिरुद्ध यादव ने कह दी ये बात 

    बाढ़(BARH): राजद विधायक अनिरुद्ध यादव ने बख्तियारपुर में तेजप्रताप यादव के द्वारा राजद और स्थानीय विधायक पर टिप्पणी को लेकर कहा कि वह पारिवारिक सदस्य है. उनके लिए सौ खून भी माफ है. उनपर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है.उन्होने कहा कि इस बार राजद बढत से जीत हासिल करेगी. बख्तियारपुर में तेजस्वी यादव के आने के बाद माहौल बदल गया है.

    पढे राजद विधायक ने क्या कहा है

     तेजस्वी का कार्यक्रम काबिल-ए-तारीफ है. भाजपा के कार्यक्रम में लोगों को रूपए बांटा जाता है भोजन का प्रबंध करते है उसके बावजूद भी एक घंटे कार्यक्रम लेट होने पर लोग कार्यक्रम छोड़कर भाग जाते है. तेजस्वी के कार्यक्रम में बिना नाश्ता के लोग डटे रहे. 5 घंटे लेट कार्यक्रम होने के बावजूद भी बख्तियारपुर में पच्चास हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ थी, इसी कारण भाजपा बेचैन है.

    विधायक ने सरकार से कर दी ये मांग

    उन्होंने नगर परिषद और सरकार से मांग की कि फोरलेन से दो किलोमीटर दूर हटकर बख्तियारपुर नगर परिषद का डंपिंग यार्ड बनाया जाना चाहिए. सड़क के किनारे रहने के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है वही वहां दुर्गंध भी फैला रहता है.उसे फोरलेन से दो किलोमीटर दूर बनाया जाए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news