भाजपा द्वारा सदस्यता ग्रहण अवसर पर विधायक ने कहा की,पहले देश, फिर पार्टी,और अन्त में हम:सी.पी.सिंह 

    भाजपा द्वारा सदस्यता ग्रहण अवसर पर विधायक ने कहा की,पहले देश, फिर पार्टी,और अन्त में हम:सी.पी.सिंह 

    रांची(RANCHI)भाजयुमो अपर बाजार मण्डल कमिटी की घोषणा रौनक राजपुत के अध्यक्षता में की गयी.इस कार्यक्रम में दर्जनो कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सी. पी.सिंह ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पहले देश,फिर पार्टी और आखिर में हम होता है.इसलिए आप सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहले हमेशा देश को रखकर काम करेंगे.इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर सबसे अधिक दायित्व होता है,इसलिए आप सभी की सबसे अधिक जिमेवारी बनती है की पार्टी के कार्यों को जनता के बीच तक लेकर जाए उन्होंने कहा युवा मोर्चा रांची महानगर पर गर्व है की हर कार्यकर्ता कोविड के समय भी लोगों  की सेवा पूरी निष्ठा से किया और सदैव देश को सबसे आगे रखकर कार्य करते रहते है.इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा युवा मोर्चा लगातार लोगो के बीच जाकर पार्टी का विस्तार कर रही है और आप सभी युवा साथी बधाई के पात्र है,लगातार रौनक राजपूत के नेतृत्व में अपर बाजार मंडल बहुत अच्छा काम कर रहा है.हम सभी युवा साथियों को मोदी जी के कामों को लोगो तक पहुंचना है.इस कार्यकर्म में मुख्य रुप से भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल,युवा मोर्चा महामंत्री सचिन साहू,मंत्री ऋषभ गक्कर, सुभम जायसवाल,मंडल अध्यक्ष विनोद महतो शामिल थे. 

    रिपोर्ट;रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news