साल के पहले दिन इन युवाओं ने थामा भाजपा का हाथ

    साल के पहले दिन इन युवाओं ने थामा भाजपा का हाथ

    रांची (RANCHI) वर्ष के प्रथम दिन बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा. भारतीय जनता युवा मोर्चा हटिया मंडल और  चुटिया मंडल युवा मोर्चा के तहत युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. 

    भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित हैं.  कोरोना काल में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की जमीनी मदद से लोगों का विश्वास और मजबूत हो रहा है. सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुमित सिन्हा, सुमित मिश्रा, राजेंद्र गोप, रोहित खत्री, कुणाल सिंह, रितेश कुमार, राहुल सिंह, सागर खत्री,राहुल देवनाथ,अभिनव कुमार ,विकास कुमार,संदीप गोप, जोगेंद्र महतो, विशाल सिंह,मनी कुमार, बीरेंद्र यादव,मनोज वर्मा आदि इस कार्यकर्म में मुख्यरूप से मुनचुन राय, रितेश सिंह, सुजीत शर्मा, सनोज सिंह, सुमित पांडे, अमन सिंह, अशोक गोप, बुल्लू सिंह आदि शामिल हुए.

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news