झाड़ियों से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    झाड़ियों से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो ( BOKARO) -  बीएससीटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित मजार के बगल के झाड़ियों में सेक्टर 2b के रहने वाले राजकुमार सिंह का शव पुलिस  के स्थानीय लोगों की सूचना पर बरामद किया है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है . क्योंकि मृतक के शरीर में गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं. जबकि शव के पास मृतक का टूटा हुआ मोबाइल पर्स और बाइक भी बरामद किया गया है. मृतक चास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था .जो कल दुकान में लंच के बाद से ही गायब था. परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल रात 9 बजे बंद पाया गया . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
    इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में जमा हो गई. परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या की आशंका जाहिर की है.
    थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि लोगों से सूचना मिली की सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. हम लोग यहां सड़क हादसा मानकर पहुंचे तो देखा कि यह सड़क हादसा नहीं है बल्कि हत्या होने की बात प्रतीत हो रही है .
    उसके शव की पहचान के लिए प्रयास किया गया तो शव की पहचान सेक्टर 2b आवास संख्या 3/150 के रहने वाले राजकुमार सिंह के रूप में की गई. परिजनों ने कुछ दिन पहले किसी से मारपीट होने की बात बताई है . परिजनों ने कुछ दोस्तों का भी नाम पुलिस को बताने का काम किया है. अनुसंधान किया जा रहा है.

    रिपोर्ट - संजय कुमार, गोमिया, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news