आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार!24 को 11 पंचायत और तीन वार्ड में होंगे कार्यक्रम

    आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार!24 को 11 पंचायत और तीन वार्ड में होंगे कार्यक्रम

    धनबाद(DHANBAD): राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे  होने पर  24 नवंबर से 26 दिसंबर  तक जिले की सभी 256 पंचायत, नगर निगम के 55 वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सभी वार्ड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त  वरुण रंजन के निर्देश पर विभिन्न प्रखंड की पंचायत, धनबाद नगर निगम के वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड में कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई है. 24 नवंबर को 11 पंचायत, धनबाद नगर निगम के दो वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के एक  वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 

    कार्यक्रम के जगह इस प्रकार है 

    24 नवंबर को धनबाद प्रखंड के अरलगड़िया, पूर्वी टुंडी के चुरुरिया, निरसा के बैजना, कलियासोल के आंखद्वारा, तोपचांची के भुइया चितरो, बाघमारा प्रखंड के बगदाहा और कुमारजोरी, बलियापुर के अलकडीहा, एगारकुंड के आमकुड़ा तथा गोविंदपुर प्रखंड के अमरपुर एवं जियलगोड़ा, धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या एक के राजेंद्र क्लब कतरास एवं वार्ड संख्या 2 के वार्ड विकास केंद्र छाताबाद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या एक के नगर भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से संध्या 3 बजे तक अथवा जब तक अंतिम व्यक्ति की शिकायत न सुनी जाए या उनका आवेदन प्राप्त नहीं किया जाए ,तब तक चलेगा. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news