जमशेदपुर: अनियंत्रित टेलर ने किसान को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया एनएच- 33 जाम

    जमशेदपुर: अनियंत्रित टेलर ने किसान को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया एनएच- 33 जाम

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से सड़क हादसे की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक अनियंत्रित टेलर ने शौच के लिए निकले किसान को बुरी तरह से रौंद दिया. जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई. ये घटना जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 33 की है. मृतक की पहचान चरण बेसरा के रूप में की गई है.

    मुआवजे की मांग को लेकर सड़क प्रदर्शन

    इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच- 33 पर टायर जलाकर जाम कर दिया है. जिससे एनएच के दोनों तरफ घंटों आवागमन बाधित रहा. ग्रामीण लगातार मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है. वहीं कई लोग इस घटना में घायल हो गए है जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    ट्रेलर को किया गया जब्त

    इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का शांत करवाने में जुट गई है. वहीं ग्रामीण उचित मुआवजा की मांग पर अड़े हुए थे, पुलिस द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने एन एच 33 को जाम मुक्त करवाया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, उक्त ट्रेलर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की करवाई कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news