Big Breaking : उत्पाद विभाग के कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या

    Big Breaking : उत्पाद विभाग के कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या

    रांची(RANCHI):  राजधानी रांची में उत्पाद विभाग के लॉकअप में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है.उत्पाद  विभाग ने युवक को अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार किया था.युवक के आत्महत्या करने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है . सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है साथ ही ये जानने की कोशिश कर रहे है की आखिर युवक ने आत्महत्या क्यों की ?  इस बिंदु पर पुलिस  गहनता से जांच कर रही है.

    सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवक  उत्पाद विभाग के बाथरूम में फंदे से झूल कर आत्म हत्या किया है, उसने कंबल को फाड़ कर पतली रस्सी  तैयार किया उसे  फंदा बना कर झूल गया जिससे युवक की जान चली गई. युवक का नाम नितेश कुमार है जो अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था, शिकायत के उपरांत उत्पात विभाग ने उसे गिरफ्तार किया था. जैसे ही युवक के फंदे से झूलने की जानकारी अधिकारी को लगी. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया . आरोपी के मौत की जानकारी  जैसे ही पुलिस अधिकारियों को मिली वो तत्काल मौके  पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है. मृत आरोपी के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news