संथाल के चर्चित लोबिन हेम्ब्रम के इस रूप को देख हैरान हो जायेंगे आप, देखिए VIDEO

    संथाल के चर्चित लोबिन हेम्ब्रम के इस रूप को देख हैरान हो जायेंगे आप, देखिए VIDEO

    रांची(RANCHI): झारखंड के बोरियों से जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं जो सरकार में रहकर भी सरकार के खिलाफ बोलने और आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं.  लेकिन इन दिनों लोबिन हेंब्रम किसी राजनीतिक बयानबाजी या किसी गंभीर मुद्दे को लेकर चर्चा में नहीं है. बल्कि उनका एक डांस का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  जिसमें लोबिन पूरे मजे के साथ एक महिला के साथ बिंदास नाचते हुए नजर आ रहे हैं और काफी खुश है. हालांकि  यह वीडियो कब का है और कहां का है कितने दिन पुराना है. इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन लोबिन को ऐसे बिंदास होकर नाचते हुए पहली बार लोगों ने देखा. जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में लोबिन हेंब्रम लड़की को पकड़ कर  कर डांस कर रहे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news