पहलवानों के समर्थन में उतरे योगगुरु बाबा रामदेव, कहा-कुश्ती संघ के मुखिया को जेल में डाल देना चाहिए

    पहलवानों के समर्थन में उतरे योगगुरु बाबा रामदेव, कहा-कुश्ती संघ के मुखिया को जेल में डाल देना चाहिए

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-योग गुरु बाबा रामदेव ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के पक्ष में उतर गये हैं और उनका समर्थन किया है । उनका कहना है कि कुश्ती संघ के मुखिया को तुरंत गिरफ्तार करके सालाखों में डाल देना चाहिए. वह रोज बहन, बेटियों के बारे में बकवास करता रहता है.राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह का नाम लिए बगैर जमकर हमला बोला और कहा कि ‘कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर दुराचार व्यभिचार के आरोप लगाना ही बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करके जेल के सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए. वह रोज मुंह उठा-उठाकर बार-बार मां बहन बेटियों के बकवास कर रहा है यह बहुत ही निंदनीय है ये कुकृत्‍य है और पाप है.'

    जंतर-मंतर पर धरणा दे रहें हैं पहलवान

    23 अप्रेल से देश के चर्चित और देश के लिए मेडल जीतने वाले पहलवान धरणा दे रहे हैं . जिसमे विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग, साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान शामिल हैं. एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप बृजभूषण शरण सिंह पर लगाया है. औऱ गिरफ्तारी की मांग की गयी है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news