वाह रे ! बिजली विभाग ,बिजली भी नहीं देगा ,बिल भी नहीं देगा  और काटेगा कनेक्शन 

    वाह रे ! बिजली विभाग ,बिजली भी नहीं देगा ,बिल भी नहीं देगा  और काटेगा कनेक्शन 

    धनबाद(DHANBAD) | नियमित बिजली  बिल देंगे नहीं, उपभोक्ताओं के सिर पर  बकाया खड़ा कर देंगे और उसके बाद लाइन काट देंगे.  यही रवैया धनबाद में बिजली विभाग में अपना रखा है.  बिजली उपभोक्ताओं को रेगुलर बिजली का बिल नहीं मिल रहा है.  ऊर्जा  मित्रों को समय पर मानदेय  का भुगतान नहीं करेंगे, तार टूट जाएगा तो उसे जोड़ने में 24 घंटा लगा देंगे, ट्रांसफार्मर अगर उड़ गया तब तो भगवान ही मालिक है.  ऐसे में 44 डिग्री तापमान पर धनबाद के लोग जी रहे है.  बिजली विभाग पता नहीं क्या उपभोक्ताओं को समझ रखा है.  ऐसे असंख्य उपभोक्ता हैं, जिन्हें 3 महीने से बिजली का बिल नहीं दिया गया है.  जाहिर है यह बिल   जब भी उन्हें मिलेगा, एक बार मिलेगा. 

    किस खर्च में कटौती कर करेंगे बिल का भुगतान 

     ऐसे में वह क्या करेंगे, किस खर्चे की कटौती कर बिजली बिल का भुगतान करेंगे, क्या उन्हें राज्य सरकार के सब्सिडी का लाभ मिलेगा अथवा नहीं, क्या सौ यूनिट फ्री की जो सुविधा है, वह मिलेगी अथवा नहीं.  इसको लेकर उपभोक्ता दुविधा में है.  इधर, उर्जा मित्रों के मानदेय का  भुगतान कंपनी कर नहीं रही है.  10 महीने से उनका मानदेय नहीं मिला है.  इसके लिए आंदोलन भी हुए, हड़ताल भी हुई लेकिन केवल आश्वासन मिला.  परिणाम कुछ नहीं निकला.  जानकारी के अनुसार ऊर्जा मित्रों ने काम छोड़ दिया है, इसलिए बिजली का बिल जेनरेट नहीं हो रहा है और बिजली विभाग बिल के भुगतान के लिए कनेक्शन काटने की अगर कार्रवाई शुरू करता है तो इसमें उपभोक्ताओं  की क्या गलती है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news