धनबाद : हौसला बुलंद हो तो दिव्यांगता अभिशाप नहीं, जानिए किसने कही यह बात

    धनबाद : हौसला बुलंद हो तो दिव्यांगता अभिशाप नहीं, जानिए किसने कही यह बात

    धनबाद(DHANBAD): विश्व दिव्यंगता दिवस पर टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से जामाडोबा स्थित स्पर्श डिजिबलिटी केअर सेंटर में शनिवार को  दिव्यंगजनों के बीच व्हील चेयर, क्रच सहित कई चीजों का वितरण किया गया.  इस कार्यक्रम में टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ आलोक, धनबाद जिला लेप्रोसी पदाधिकारी डॉ मंजू दास, टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड राजेश कुमार सहित टाटा के कई अधिकारी और सेंटर के कर्मियों के अलावा कई दिव्यांगजन उपस्थित थे. 

    वहीं, मौके पर उपस्थित टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, धनबाद के सीएमओ डॉ आलोक ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन के तरफ से निरन्तर दिव्यंगजनों के बीच सामग्रियों का वितरण किया जाता है. साथ ही, इनकी हर संभव मदद भी की जाती है. वहीं, मौके पर उपस्थित धनबाद जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉ मंजू दास ने बताया कि जिले में भी लेप्रोसी से संबंधित कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे है, जिससे लोग जागरूक हो सके.

    झरिया रिसोर्स सेंटर में भी हुआ कार्यक्रम

    इधर, विश्व दिव्यांग दिवस पर सामावेशी शिक्षा के झरिया रिसोर्स सेंटर में  दिव्यांग बच्चों को सीपी चेयर, व्हील चेयर, सुनने की मशीन, जैसी सहायक समग्री दी गई. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि झरिया के अंचल अधिकारी परमेश कुशवाहा ने कहा कि दिव्यांग बच्चे हमारे समाज के अंग है. और स्वस्थ्य समाज के लिए इनकी उचित देख भाल जरूरी है. अंचल अधिकारी ने कहा कि यदि हौसला बुलंद हो तो दिव्यांगता अभिशाप नहीं हो सकती. मौके पर अंचल अधिकारी परमेश कुशवाहा, बीईईओ लक्ष्मी वर्मा, बीई ईओ लीला उपाध्याय, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, रिसोर्स शिक्षक अख़लाक़ अहमद, बीपीओ श्यामाकांत झा,  सुमन सुभांकर, ब्रजेश पाण्डे, राजन श्रीवास्तव, रोहित लाला, अबू साहिद, संध्या रानी, सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे.

    रिपोर्ट : संतोष, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news