टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- कभी-कभी किसी की लड़ाई में कोई बेवक्त अकाल मौत देख लेता है. इसमे उसका कोई कसूर नहीं होता, बस मुफ्त में ही उसकी जिंदगी चली जाती है. रांची के बेड़ो में ऐसे ही दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिससे हर कोई सिहर गया.
आपसी विवाद में गई महिला की जान
रांची के बेड़ो में आपसी लड़ाई में महिला की जान बेवजह ही चली गई. राजधानी से सटे रातु थाना क्षेत्र के हुरहुरी बाड़ीटोला में शुक्रवार की रात 11 बजे भतीजा पंकज उरांव ने शराब के नशे में अपनी चाची बिरसी उरांव के सामने आकर गाली-गलौज कर संतोष उरांव को जान से मारने की धमकी देन लगे. मामला गरमाता देख संतोष भी घर से बाहर निकलकर सभी को ऐसा करने से मना किया. इसके बाद भी उनकी हरकते शांत नहीं हुई, इस बीच संतोष की मां बिरसी उरांव भी बीच बचाव करने के लिए घर से बाहर निकलकर हल्ला करने से मना करने लगी. इस दौरान पंकज के परिवार के टन्गु उरांव, पैलूस उरांव, धनिया देवी ने संतोष के साथ मारपीट करने लगी. इस बीच पंकज लकड़ी के बेंत से संतोष को मारने के लिए प्रहार किया, तो उसे बचाने के लिए मां बिरसी आई, तो उसके सिर पर चोट लग गई, जिसके चलते उसका माथ फट गया औऱ खून बहने लगा. इससे घबराकर सभी हमलावर भाग गये.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बिरसी उरांव इलाज के लिए आनन-फानन में रांची के रिम्स में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बिरसी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका शव परिजनों को दे दिया है . पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है. इसके साथ ही आरोपी पंकज,टन्गु उरांव, पैलूस उरांव और धनिया देवी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

