क्या आने वाले समय में INDIA गठबंधन की बैठक प्रदेश स्तर पर होगी आयोजित! जानिए पूरी खबर

    क्या आने वाले समय में INDIA गठबंधन की बैठक प्रदेश स्तर पर होगी आयोजित! जानिए पूरी खबर

    दुमका (DUMKA) : 2024 चुनावी वर्ष है. पहले लोक सभा और उसके बाद झारखंड विधान सभा का चुनाव होना है. सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसी कड़ी में सोमवार को दुमका के कांग्रेस भवन में पार्टी की प्रथम लोक सभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में विधायक दीपिका पांडेय सिंह, लोक सभा संयोजक सुल्तान अहमद, जिला प्रभारी रविन्द्र वर्मा सहित जिले के दुमका, जामा और शिकारी पाड़ा विधान सभा प्रभारी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे. 

    दीपिका पांडेय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से की बातें

    लोक सभा प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने बारी बारी से पार्टी पदाधिकारियों की बातें सुनी. संगठनात्मक जानकारी ली और जमीनी स्तर पर संगठन को और कैसे मजबूत बनाया जाए इस बाबत टिप्स दी. मीडिया से बात करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व के निर्देशानुसार यह बैठक आयोजित की गई.  उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन को और कैसे मजबूत बनाया जा सकता है इस पर चर्चा हुई है. 

    INDIA गठबंधन की बैठक प्रदेश स्तर पर आयोजित

    दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन की बैठकों का दौर जारी है. आने वाले समय में INDIA गठबंधन की बैठक प्रदेश स्तर पर भी आयोजित होगी.  मकशद बस एक ही है कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर INDIA गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है.

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news