कोयला किंग रहे सुरेश सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी शशि सिंह पर क्यों हुई एफआईआर, पढ़िए 

    कोयला किंग रहे सुरेश सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी शशि सिंह पर क्यों हुई एफआईआर, पढ़िए 

    धनबाद(DHANBAD) : झरिया फायरिंग मामले में कोयला किंग रहे सुरेश सिंह की हत्या के आरोपी शशि सिंह पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह फायरिंग 10 जनवरी को हुई थी. मुक़दमा 21 जनवरी को दर्ज हुआ है. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शशि सिंह सहित अन्य पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था. शिकायत में साजिशकर्ता के नाम का भी खुलासा किया गया था. पुलिस जांच अभी जारी है, लेकिन इस बीच पता चला है कि 21 जनवरी को झरिया पुलिस ने सूर्यदेव सिंह के भाई रामधीर सिंह के पुत्र शशि सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह मुकदमा सुरेश सिंह हत्याकांड में लगभग 13 साल से फरार आरोपी शशि सिंह और बोर्रागढ़ के रहने वाले नवीन सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है. 

    हर्ष सिंह और एकलव्य सिंह को साजिशकर्ता  बताया गया था 

    झरिया विधायक ने अपनी शिकायत में धैया निवासी हर्ष सिंह और रघुकुल निवासी एकलव्य सिंह को साजिशकर्ता  बताया था. लेकिन सूत्र बताते हैं कि पुलिस की जांच में दोनों के खिलाफ सबूत नहीं मिले है. हालांकि पुलिस अनुसंधान जारी रहने की बात कह रही है. प्राथमिकी दारोगा प्रदीप लकड़ा की शिकायत पर की गई है. प्राथमिकी में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोग दिख रहे है. टोपी वाले युवक की पहचान विधायक रागिनी सिंह ने शशि सिंह और दूसरे की पहचान नवीन सिंह के रूप में की है. कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज करने, दहशत  फैलाने और फायरिंग की शिकायत पुलिस से की गई थी. 13 जनवरी को पहुंची फोरेंसिक टीम ने कथित फायरिंग से बने छेद का सैंपल लिया था. यह भी बताया जाता है कि शशि सिंह पर इनाम घोषित है. 

    10 जनवरी को विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर  फायरिंग की गई थी

    बता दें कि 10 जनवरी को विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर फायरिंग की गई थी. सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत में उन्होंने शशि सिंह, नवीन सिंह को फायरिंग का आरोपी बताया था. जबकि हर्ष सिंह और एकलव्य सिंह को साजिशकर्ता कहा था. यह मुकदमा कई धाराओं में दर्ज किया गया है, जिसमें आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी शामिल है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कतरास मोड़ में भाजपा कार्यालय की ठीक दूसरी तरफ सड़क पर दो कमरे का एक पक्का मकान है. जिसके बरामदा में एस्बेस्टस लगा हुआ है. उसी में फायरिंग करने की बात बताई गई थी. सिंह मेंशन और रघुकुल उस मकान पर अपना-अपना दावा कर रहे है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news