BIG BREAKING: बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान के घायल होने की सूचना

    BIG BREAKING: बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान के घायल होने की सूचना

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंसी गांव के समीप जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ के दौरान झारखंड पुलिस के दो जवान के घायल होने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नक्सलियों के होने की सूचना पर सर्च अभियान के दौरान सुबह 5:00 बजे से मुठभेड़ जारी है. हालांकि इस संबंध में जिले के एसपी एवं डीएसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. वही एक पुलिस पदाधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ जारी है और हम लोग अभी भी सर्च अभियान में लगे हुए हैं .हमारे दो जवान घायल हुए हैं. उन्होंने इससे अधिक कुछ बताने से इनकार कर दिया.

    वहीं एक दिन पूर्व पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो को चन्द्रपुरा स्थित बीएड कॉलेज मोड़ के समीप से उठाया था, औऱ संभवतः उससे पूछताछ करने के पश्चात पुलिस के नावाडीह के जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था.  इस बीच नक्सलियों से सामना होने से दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई.हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो/ गोमिया 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news