रेलवे में सीनियर सिटीजन की रियायत बंद, नेताओ की क्या है राय, आप भी जानिए और समझिये


धनबाद (DHANBAD): धनबाद में सशक्त राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेता सीनियर सिटीजन हैं. वह सीनियर सिटीजन के लोगों की मांग को तो सही मानते हैं लेकिन मुखर होकर कुछ कहने-करने से बचते है. यह मानना है सीनियर सिटीजन फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ़ रेलवे कन्शेसन अभियान के संयोजक अनिल पांडे का. उनका कहना है कि पूर्व में सीनियर सिटीजन को रेल किराए में रियायत मिल रही थी, लेकिन जुलाई माह से इसे स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है. यह मामला देशव्यापी है और केंद्र सरकार के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं के दबाव से ही निर्णय वापस हो सकता है.
क्या कहते हैं सांसद पशुपतिनाथ सिंह
इस देशव्यापी मुद्दे पर उन्होंने सांसद पशुपतिनाथ सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता हरि प्रकाश लाटा , जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष मुख्तार खान की भूमिका का जिक्र किया है. सीनियर सिटीजन भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह धनबाद से सांसद हैं. सीनियर सिटीजन्स का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला. सांसद व्यक्तिगत तौर पर तो कहते हैं कि सीनियर सिटीजन्स को पूर्व की भांति रेल किराए में रियायत देने की दिशा में रेल मंत्री सक्रिय हैं, लेकिन सांसद ने सार्वजनिक तौर पर कोई भी विचार व्यक्त नहीं किया.
और नेताओ की क्या है भूमिका
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जिला बीस सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं. सीनियर सिटीजन भी हैं, वे भी व्यक्तिगत तौर पर सीनियर सिटीजन्स को पूर्व की भांति रेल किराए में रियायत को पुनः बहाल कराने के पक्ष में हैं, लेकिन सार्वजनिक मंच पर जिला कांग्रेस संगठन की कोई भूमिका नजर नहीं आती है. भाजपा नेता हरि प्रकाश लाटा, धनबाद जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता सीनियर सिटीजन हरि प्रकाश लाटा अपने बयानों के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सीनियर सिटीजन्स को रियायत मिलने के पक्षधर प्रतीत होते हैं, मगर इस दिशा में अपेक्षित जमीनी सक्रियता उनमें नजर नहीं आती है. जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोख्तार खान , धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष सीनियर सिटीजन मोख्तार खान पूर्व की भांति रेल किराए में पुनः रियायत दिलवाने के मुद्दे पर जमीनी रूप से सक्रिय दिखते हैं.
4+