पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ने से खोले गए दो और फाटक, जल स्रोतों के आसपास न जाने की हुई अपील


रामगढ़ (RAMGARH): राज्य में बीते 48 घंटों में हुई भारी वर्षा के मद्देनजर पतरातू प्रखंड के पतरातू डैम में जलस्तर बढ़ने के कारण बुधवार की सुबह डैम के दो अन्य गेट खोले दिए गए हैं. बता दें कि इससे पहले यहां के दो गेट खोले जा चुके हैं. इससे प्रत्येक गेट से प्रति घंटा 25000 क्यूबिक मीटर पानी डिस्चार्ज होगा. प्रेस वार्ता कर पीटीपीएस से परिसंपदा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने यह जानकारी दी.
नदी के पास नहीं जाने की अपील
वहीं जिला उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वे दामोदर नदी सहित अन्य जल स्रोतों के आसपास न जाएं. साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति खतरे के प्रति जागरूक करें. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है.
रिपोर्ट: जयंत कुमार,रामगढ़
4+