झारखंड की 55.25 लाख महिलाओं के लिए क्या है 24 जिलों के डीसी को निर्देश, पढ़िए विस्तार से 

    झारखंड की 55.25 लाख महिलाओं के लिए क्या है 24 जिलों के डीसी को निर्देश, पढ़िए विस्तार से 

    धनबाद(DHANBAD) : झारखंड की कम से कम 55 लाख से अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर देख रही है. 28 दिसंबर की तिथि की  वह प्रतीक्षा कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को मंईयां  सम्मान योजना की पहली क़िस्त  ₹2500 महिलाओं के खाते में भेजेंगे. इस योजना में अब तक ₹1000 दिए जाते थे. जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में कुछ लाभुक महिलाओं को सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री ₹2500 देंगे. जानकारी के अनुसार झारखंड के 24 जिलों से तीन लाख से अधिक लाभुकों को कार्यक्रम में बुलाने की योजना है. लाभुकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था करने का निर्देश सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया गया है.

    कार्यक्रम में हर जिले के कुछ लाभुक को सांकेतिक रूप से ₹2500 दिए जाएंगे. बता दें कि इस योजना में अब तक 55.25 लाख महिला लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इस राशि को लेकर लाभुक महिलाएं प्रतीक्षा कर रही है. पहले फंड की वजह से समस्या आई. लेकिन अब अनुपूरक बजट पास होने के बाद कोष की व्यवस्था कर ली गई है. बजट में इस योजना की राशि का प्रावधान नहीं होने से कुछ तकनीकी अड़चन आई थी. जिसे दूर कर लिया गया है. चुनाव के पहले झारखंड सरकार ने प्रति लाभुक महिला ₹1000 देना शुरू किया था. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि अगर दूसरी बार गठबंधन की सरकार आई तो लाभुक महिलाओं को ₹2500 प्रति महीने दिए जाएंगे. 

    28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ ली. उसके बाद मंत्रिमंडल का गठन हुआ. उसके बाद से ही सम्मान राशि लाभुकों के खाते में भेजने की सरकार कोशिश कर रही है. इसके लिए फंड का जुगाड़ किया जा रहा था. सम्मान राशि पाने वाले लाखों लाभुकों का आवेदन प्रक्रिया में फंसे हुए है. झारखंड के सभी जिलों में आवेदन फंसे हुए हैं. उनके निष्पादन के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं. माना जा रहा है कि झारखंड में गठबंधन सरकार को रिपीट करने के पीछे सम्मान योजना का बहुत बड़ा हाथ है. इसलिए भी सरकार अपने वादे को पूरा करने की कोशिश कर रही है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news