पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एसआईआर की "कैंची",पढ़िए  भवानीपुर विधानसभा सीट से कितने नाम हुए विलोपित!

    पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एसआईआर की "कैंची",पढ़िए  भवानीपुर विधानसभा सीट से कितने नाम हुए विलोपित!

    धनबाद(DHANBAD) | पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एसआईआर  की " कैंची "चली है.  वैसे तो बंगाल में 58 लाख से अधिक नाम हटाए जाने की बात कही जा रही है.  लेकिन ड्राफ्ट मतदाता सूची में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर विधानसभा सीट को लेकर एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है.  दक्षिण कोलकाता की इस सीट पर अक्टूबर 2025 तक की पिछली मतदाता सूची की तुलना में कुल  44, 770 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिया गया है.   ड्राफ्ट सूची के अनुसार बूथ नंबर 260 से 127 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए है.  इसी बूथ पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल   कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी मतदान करते है. 

     बताया गया है कि इन 127 मतदाताओं में 13  मृत पाए गए हैं, जबकि बाकी मतदाताओं को स्थानांतरित ,पता न चलने योग्य, दोहरे नाम या अन्य कारणों  से सूची से बाहर किया गया है.  उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु  अधिकारी ने 2000 मतों से हराया था.  इसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की और लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी.  भवानीपुर विधानसभा सीट कोलकाता दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीटों में से एक है.  

    2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल की उम्मीदवार माला राय कोलकाता दक्षिण सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुई, लेकिन भवानीपुर और उससे  सटे  रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश कोलकाता नगर निगम वार्डों में पार्टी पिछड़ती दिखी.  बता दें कि इसी साल अक्टूबर महीने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदान सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई थी. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि बाहरी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने की साजिश की जा रही है.  मुख्यमंत्री के इस बयान पर भाजपा के आईटी सेल प्रमुख  अमित मालवीय ने कहा था कि यह आशंका कुछ और नहीं बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार  का डर है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news