Weather News: झारखंड में फरवरी के पहले सप्ताह में ही रंग दिखाने लगी गर्मी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

    Weather News: झारखंड में फरवरी के पहले सप्ताह में ही रंग दिखाने लगी गर्मी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):24 घंटे में झारखंड के नए तापमन में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा देखा गया है. जिस तरीके से झारखंड के तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है उसको लेकर लोगों की परेशानी बढ़ रही है. एक तरफ जहां स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित हो रहे हैं,तो वहीं दूसरी तरफ फरवरी में पड़ने वाली गर्मी से ही लोग अब परेशान हैं.वहीं कल यानि बुधवार के मौसम की बात करें तो बुधवार को फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी की संभावना है. कल झारखंड का अधिकतम तपमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तपमान 17 डिग्री रहने की संभावना है . वही आज है के कुछ जिलों में आंशिक बादलों का डेरा रहेगा.

    पढ़ें आज का वेदर

    आज रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है,राजधानी के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 27  डिग्री और न्यूनतम तापमान 15  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 14 डिग्री रह सकता है.

    फरवरी के पहले सप्ताह से ही रंग दिखाने लगी रंग, पढ़ें आज का वेदर

    जिस तरह से झारखंड का तपमान बढ़ रहा है उसको देखकर लगता है कि जल्दी ही लोगों को अब स्वेटर कंबल और शॉल से छुटकारा मिल जाएगा. सोमवार को सबसे अधिक तापमन सरायकेला में 34.2 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वही लगातार मौसम में बदलाव को लेकर लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है जिसको लोकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. खासकर मौसमी एलर्जी से आपको सावधान रहने की जरूरत है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news