Weather Forecast:कल से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में रहेगा बादलों का डेरा, पढ़ें आज का मौसम

    Weather Forecast:कल से फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में रहेगा बादलों का डेरा, पढ़ें आज का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है.वही अगले 3 दिनों के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. अधिक्तम तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वही मंगलवार और बुधवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे.

    पढ़ें राज्य के जिलों का तापमान

    आज रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 27  डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 11 डिग्री रह सकता है.आज कोयलांचल धनबाद धनबाद में के कुछ हिस्सों में आज और कल बादल छाए रहेंगे.

    स्वास्थ्य को लेकर ना बरते लापरवाही

    वही मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को सर्द गर्म से परेशानी हो रही है, जिससे सर्दी खांसी, गले में खरास और एलर्जी की समस्या हो रही है.जिससे लोगों को खास सावधान रहने की जरुरत है.शनिवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 34.5 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं सबसे कम तापमान चतरा का 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री के ऊपर चल रहा है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है, तो वहीं कुछ जिलों में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news