Weather Update: 2 डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा, दोपहर में कड़क धूप से छूट रहा पसीना, पढ़ें आज का मौसम

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है,जिसकी वजह से लोग भी कन्फ्यूज हो रहे हैं.कभी कड़क धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है तो कभी ठंडी बर्फीली हवा से लोगों को सिहरन महसूस हो रही है.सुबह शाम में पड़ रही ठंडी और दोपहर में हो रही गर्मी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. वही किसान भी अपनी फसल को लेकर टेंशन में है.पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों में कड़क धूप रही जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ हालांकी सुबह शाम की स्थिति वही ठंड वाली रही.
2 डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानी 18 फरवरी से झारखंड के मौसम एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, यानि कुछ जिलों में आज बादल छाए रहेंगे.वहीं कल बुधवार के दिन भी कुछ जिलों में आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. वहीं शुक्रवार के दिन झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है.मुख्य पिछले 24 घंटे में झारखंड के में न्यूनतम तपमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है वहीं अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.
जानें अपने जिले का तापमान
आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 14 डिग्री रह सकता है.
4+