Weather Alert:झारखंड में कहर बरपा रहा पश्चिमी विक्षोभ, अगले दो दिनों में और गिरेगा न्यूनतम तापमान, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

    Weather Alert:झारखंड में कहर बरपा रहा पश्चिमी विक्षोभ, अगले दो दिनों में और गिरेगा न्यूनतम तापमान, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में एक तरफ जहां ठंड का तांडव देखने को मिल रहा है, वहीं ठंडी हवाएं लोगों की हाड़ कंपा रही है. आलम यह है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं.न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से कनकनी बढ़ रही है, तो वहीं मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि ठंड से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी.न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावत की संभावना है. जिसकी वजह से राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहेगा.वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के उत्तरी भागो में घना कोहरा का प्रकोप दिखेगा, लेकिन दोपहर होते ही मौसम साफ हो जाएगा.

    अगले दो दिनों में और गिरेगा झारखंड का पारा

    वही मौसम विभाग की माने तो झारखंड में अगले अगले दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है. वहीं इसके बाद झारखंड के मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आस पास , तो  वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है.

    इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

    आज जिन जिलों में घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा उन जिलों में सिमडेगा, लोहरदगा खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम,सरायकेला खरसावां, लातेहार, बोकारो, रामगढ़, और धनबाद जिला शामिल है. इन जिलों में लोगों को वाहन चलाते समय खास सावधानियां बरतने की चेतावनी दी गई है.वहीं झारखंड में 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोप का असर दिखेगा. इसके बाद इससे राहत मिल सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news