Weather Alert:झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट!इन जिलों के लोगों को रहना होगा सावधान

    Weather Alert:झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट!इन जिलों के लोगों को रहना होगा सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची सहित अधिक अधिकतम जिलों में बारिश देखी गई. कई जिलों में हल्की तो कई जिलों में भारी बारिश हुई. जिसकी वजह से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.5 वही न्यूनतम तापमान 23.4 रिकॉर्ड किया गया. जिससे मौसम सुहाना रहा. आज यानी गुरूवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी मौसम विभाग की ओर से राज्य के अधिकतम जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है.

    8 जुलाई तक झारखंड में खूब बरसेंगे बादल

    मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पूर्व मानसून झारखंड में पूरी तरीके से प्रभावी हो चुका है जिसका असर अब देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि झारखंड के अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से 8 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई थी. जिसका असर भी अब देखने को मिल रहा है. वही आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में बारिश होने की संभावना है.

    इन जिला में लोगों को वज्रपात अलर्ट रहने की जरुरत है

    मौसम विभाग की माने तो आज संथाल परगना के इलाकों के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी वहीं इन जिलो मे वज्रपात की भी संभावना है.जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर अलर्ट जारी किया गया.और सभी लोगो को मौसम विभाग की ओर से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.खास कर वज्रपात के समय पेड़ के नीचे छुपने के लिए मना किया गया है.

    पढें अपने जिलो का संभावित तापमान 

    झारखंड के संभावितता पमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस देखा जाएगा.धनबाद का अधिक्तम तापमान 29 तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस देखा जाएगा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.सरायकेला का अधिकतम तापमान 29 तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news