Weather Alert:झारखंड के इन 6 जिलों में पडेगी कडाके की ठंड, पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    Weather Alert:झारखंड के इन 6 जिलों में पडेगी कडाके की ठंड, पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है हालंकी पिछले घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है.वही आज झारखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.ऐसे में चलिए जान लेते है.आज मंगलवार के मौसम का हाल कैसा रहेगा.

    झारखंड के इन 6 जिलों में पडेगी कडाके की ठंड

    पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान गुमला का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है.आज मौसम विभाग की ओर से ख़ासतौर पर 6 जिलो गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ व गढ़वा में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.वही मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है. आज इन जिलों का तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है.

    ठंड से बचकर रहें

     मौसम विभाग का कहना है कि गुमला, खूंटी और लातेहार जैसे जिलों में आज कड़ाके की सर्दी पड़ रही है क्योंकि यह इलाका जंगल से गिरे हुए है.यहां के लोगों को ठंड से बचकर रहना है और बिना काम घर से बाहर नहीं निकलना है वरना आप पर यह भारी पड़ सकता है.बर्फीली हवाओं को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना है.

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव हो सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. 

    पढ़े अपने जिले का हाल

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news