Weather Alert:राजधानी रांची समेत कई जिलों का चढ़ा पारा,लेकिन फिर भी बचकर रहने की जरुरत,पढे IMD का अलर्ट

    Weather Alert:राजधानी रांची समेत कई जिलों का चढ़ा पारा,लेकिन फिर भी बचकर रहने की जरुरत,पढे IMD का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले दो दिनों में झारखंड के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है.तीन दिन पहले झारखंड में जहां कश्मीर जैसी ठंड का एहसास लोगों को हो रहा था तो वहीं अब लोग राहत की सांस ले रहे है.मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि आने वाले अगले कुछ दिनों के दौरान झारखंड के तापमान में और बढोतरी होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

    14 से 15 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है

    जमशेदपुर, देवघर, गोड्डा हजारीबाग में लोगों को ठंड से राहत मिलने की ख़ुशख़बरी है. मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में 14 से 15 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है लेकिन फिर भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना और खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाना है.

    बर्फीली ठंडी हवाएं लोगों की हांड कंपा सकती है

    मौसम विभाग का कहना है कि भले ही अधिकतम न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन फिर भी सुबह के समय कोहरा दोपहर में बर्फीली ठंडी हवाएं लोगों की हांड कंपा सकती है.जिससे लोगों को सावधान रहना है और बचकर रहना है.

    अधिकतम तपमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तपमान की बात की जाये तो अधिकतम तपमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है. हालांकि न्यूनतम तपमान में कोई भी बदलाव नहीं आया है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरन झारखंड के अधिकतम तपमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढे अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11'डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news