Weather Alert: आज झारखंड के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात, येलो अलर्ट जारी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम का मिजाज अब बादल चुका है. गुरुवार को झारखंड के आधिकांश जिलों में बारिश हुई. वहीं राजधानी रांची में वज्रपात के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई.वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड का तापमान 5 डिग्री तक गिर चुका है.जिससे लोगों को अब सिहरन महसूस हो रही है.
आज पूरे झारखंड में कहर बरपायेगा बारिश और वज्रपात
वहीं आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी राजधानी रांची समेत राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवाती ट्रफ झारखंड से पार हो रहा है, जिसका असर पूरी तरह से झारखंड पर देखने को मिल रहा है.कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.
शनिवार को भी रहेगा ये हाल
मौसम विभाग की माने तो कल यानि शनिवार को भी झारखंड के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है, यानि कल भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की संभावना जतायी गई है. वहीं सोमवार से एक बार फिर झारखंड का मौसम सामान्य होने की संभावना है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.
पढ़ें अपने जिले का तापमान
आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 17 डिग्री रह सकता है.
4+