Weather Alert: ठंड से ठिठुरा झारखंड, लगातार गिरते पारे से बढ़ी परेशानी, पढ़े आज के मौसम का हाल

    Weather Alert: ठंड से ठिठुरा झारखंड, लगातार गिरते पारे से बढ़ी परेशानी, पढ़े आज के मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड लोगों को सताने लगा है. आलम यह है कि अधिकांश जिलों का तापमान अब 10 डिग्री से लगभग नीचे जा रहा है.सुबह के समय जहां कोहरा लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है तो वही शाम होते ही सनसनाती हवा और ठंड लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग की ओर से आज यानी रविवार के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. चलिए जान लेते है आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.

    ठंडी हवाएँ लोगों को कर रही है परेशान 

    मौसम विभाग का कहना है कि आज रविवार के दिन ठंडी हवा लोगों को परेशान कर सकती है जिससे खास तौर पर सावधान रहना है.सुबह 7:00 बजे से पहले कोशिश करें कि घर से ना निकले. अगर जरूरी काम हो तो अपने आप को पूरी तरह से ढके कान को ढके तभी बाहर निकले.खासकर बुज़ुर्गों को बचा कर रखे, वरना स्वास्थ्य पर ठंड का बुरा असर पड़ सकता है.

    पढे अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड का मौसम साफ रहेगा हालांकी इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे.लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. ठंडी हवाएं लोगों की हांड कांपा सकती है.

    आने वाले अगले 24 घंटे में फिर गिरेगा झारखंड का पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान की बात की जाये तो न्युनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है.हालंकी अधिकतम तापमान में कोई भी बदलाव नहीं आया है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तपमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news