Weather Alert:बर्फिली हवाओं ने बढ़ाई झारखंड की कनकनी, आज इन जिलों में चलेगी शीतलहरी, पढ़ें अपने जिले का हाल

    Weather Alert:बर्फिली हवाओं ने बढ़ाई झारखंड की कनकनी, आज इन जिलों में चलेगी शीतलहरी, पढ़ें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में सीधे तौर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है जिस तरह से बर्फीली ठंडी हवाएं चल रही हैं उसे लोगों के रखे हुए शॉल और स्वेटर बाहर निकालने पड़ रहे हैं. बर्फिल बर्फीली हवाओं की वजह से सुबह और शाम लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है.वहीं लगातार मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है ताकि वह स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें.

    आज इन जिलों में चलेगी शीतलहरी

    वहीं आज के मौसम की बात करें, तो आज कुछ जिलों में ठंडी बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिनमें लोहरदगा, लातेहार, हज़ारीबाग, गुमला और गोड्डा जिला शामिल है. इन जिलों में शाम के समय शीतलारी चलने की भी संभावना है, जिससे लोगों को कनकनी का एहसास होगा.आज राज्य के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29  डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 और 9डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news